विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास इंडोनेशिया के बाली से दमयंती का हार्टलाइन है, इंडोनेशियाई भाषा में , जिसमें कई भाषाओं के उपशीर्षक हैं:शुभ दिन, प्रिय गुरुवर और समर्पित सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, मेरे दिल ने मुझे कई क्षेत्रों में "आशीर्वाद यात्रा" में शामिल होने के लिए पुकारा है, जिसका उद्देश्य बाली द्वीप के विभिन्न कोनों में गुरुवर का आशीर्वाद फैलाना है।हमने उपलब्ध विभिन्न उपकरणों के माध्यम से सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना का जाप करते हुए एक साथ क्वान यिन का ध्यान किया। इसके बाद, हमने 'प्रेम ही एकमात्र समाधान के पुस्तकें, वीगन गाइडबुक, फ्लायर्स और सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स कार्ड वितरित किए। यह सचमुच गुरुवर की योजना जैसा प्रतीत हुआ था, क्योंकि जब भी हम किताबें बांटना शुरु करते थे, तभी हमें कई लोग मिल जाते थे। जूनियर और सीनियर हाई स्कूल के छात्रों ने इन्हें खुशी से ग्रहण किया। इन आयोजनों के दौरान हम हमेशा ऊर्जा और प्रेम से परिपूर्ण महसूस करते थे।एक दिन, केंद्र में ध्यान करते समय, जैसे ही मैंने शुरुआत की, मुझे एक आंतरिक दर्शन मिला। मैंने ब्लेसिंग टूर टीम के एक भाई को अपना असली रूप दिखाते हुए देखा। हम सब घास पर साथ बैठे हुए थे। अचानक, मैंने उस भाई को आकाश से आए राजकुमार की तरह कपड़े पहने हुए देखा। उन्होंने सुनहरे पैटर्न से सजे सफेद रंग के वस्त्र पहने थे। उनके बाल लंबे थे — कभी बंधे हुए, कभी खुले हुए। वह विनम्र, विनोदी और आनंद से भरपूर थे, हमेशा हमें हंसाते रहते थे। उनका चेहरा सुंदर, तेजस्वी और आकर्षक था, बिल्कुल किसी उच्च लोक के राजकुमार जैसा।मैंने मन ही मन सोचा कि मेरे दोस्त और मैं कितने भाग्यशाली हैं कि हम एक ऐसे भाई के करीब हैं जो हम बाकी लोगों की तुलना में कहीं अधिक ऊर्जावान प्रतीत होता है। फिर भी, मुझे आश्चर्य होता था कि क्या वह स्वयं भी इस बात से अवगत है कि वह वास्तव में कौन है।धन्यवाद, गुरुवर, और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम को भी धन्यवाद। कामना है कि विश्व वीगन और विश्व शांति शीघ्र ही साकार हो। बाली, इंडोनेशिया से दमयंतीउमंगमय दमयंती, जागृत आत्माओं की संगति में होना एक दुर्लभ उपहार है। हम आपके लिए खुश है। विनम्रता के साथ दुनिया की सेवा करने के हर अवसर का सदुपयोग करें, परोपकारी संदेश को साँझा करें ताकि हर दिन हमें एक दयालु, वीगन दुनिया के करीब ले जाए। आप और इंडोनेशिया के करिश्माई लोगों को सदा शांति मिले, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम।साथ में, आपके लिए गुरुवर का यह जवाब है: "विनम्र दमयंती, आपकी हार्टलाइन पढ़कर बहुत खुशी हुई। बाली के लोगों के साथ गुरुवर के आशीषों और करुणापूर्ण, जीवनरक्षक वीगन संदेश को साँझा करने में आप सभी की शुद्ध मंशा और आनंदमय प्रयास अत्यंत मार्मिक हैं। एक उच्च उद्देश्य के लिए किए गए कार्य में आपकी सहभागिता नेक है। ईश्वरीय चमत्कार अक्सर उन दिलों के समक्ष प्रकट होते हैं जो नेक इरादे से परमेश्वर की खोज करते हैं, और ये आपके निकट या परिचित किसी व्यक्ति के जरिए प्रकट हो सकते हैं, ताकि इसे पहचानना आसान हो सके; बस इन आशीषों और प्रेम का आनंद लें! कामना है कि आप और धन्य इंडोनेशिया शांति का एक माध्यम और दिव्य सद्भाव का प्रतिबिंब बनें। मैं आप और पूरी टीम को परमेश्वर का प्रेम भेज रही हूँ।"











