विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास हांगकांग के हियू-चिंग से कैंटोनीज़ में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं के सबटाइटल हैं:प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, 19 अगस्त, 2025 को, परम शक्तिशाली त्रित्व - परमेश्वर, टिम क्वो टू और परमेश्वर के पुत्र के आशीर्वादों की बदौलत, मैंने इस सस्ते और आकर्षक पोर्टेबल मिनी वीडियो प्लेयर को ऑनलाइन खोजा और खरीदा, जो हल्का और सुविधाजनक है, केवल लगभग 13 अमेरिकी डॉलर में। इस डिवाइस का माप मात्र छह सेंटीमीटर लंबा और पांच दशमलव पांच सेंटीमीटर चौड़ा है, और एक से दो घंटे चार्ज करने के बाद, यह लगातार 12 घंटे तक सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना का वीडियो चला सकता है।जब भी मैं बाहर जाती हूं, मैं इसे अपने बैकपैक पर लटका लेती हूं और अलग-अलग जगहों पर बजाने के लिए इसे मोबाइल प्लेयर के रूप में इस्तेमाल करती हूं। चाहे सड़क पर हों, बस में हों या ट्रेन में, अन्य यात्री इस छोटी स्क्रीन पर चल रही सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना को देखने के लिए आकर्षित होते हैं। इस तरह, अधिक से अधिक लोग परम शक्तिशाली त्रित्व - परमेश्वर, टिम क्वो टू और परमेश्वर के पुत्र के आशीर्वादों और प्रेम को प्राप्त कर सकते हैं।वर्तमान में, कुछ साथी दीक्षितों ने 100 से अधिक इकाइयाँ खरीदी हैं और वे प्रतिदिन इन्हें अपने साथ लेकर विभिन्न स्थानों पर जाते हैं ताकि वे सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना चला सकें, ताकि लोगों की आध्यात्मिक भावनाओं का उत्थान किया जा सके और अधिक से अधिक लोग इस प्रकाश और शांति से लाभान्वित हो सकें।मैं सभी साथी दीक्षितों से आग्रह करना चाहूंगी कि वे इसे जल्द से जल्द खरीदें और घर पर, कार्यस्थल पर, रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों पर, सड़कों पर और बस में भी सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना वीडियो को अधिक से अधिक बार बजाएँ। यह सबसे सरल, सबसे व्यावहारिक और प्रभावी तरीका है जिसका उपयोग हम अपनी मदद करने और दुनिया को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं। मुझे विश्वास है कि इससे पूरी पृथ्वी को परम शक्तिशाली त्रित्व - परमेश्वर, टिम क्वो टू और परमेश्वर के पुत्र से प्रेम, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद प्राप्त होगा और दुनिया एक बेहतर जगह बन जाएगी!!कामना है कि समस्त जीवों के लिए परम करुणामय गुरुवर की प्रार्थनाएँ शीघ्र ही पूरी हों, और गुरुवर सदा सुस्वास्थ्य और शांति का आनंद ले सकें और स्वर्ग की देवताएँं सदा उन्हें सुरक्षित रखें। मैं प्रार्थना करती हूं कि समस्त मानव जगत शीघ्र ही वीगन आहार अपना ले ताकि पशु-जनों के अंतहीन कष्टों का अंत हो, और विश्व में सच्ची, स्थायी शांति स्थापित हो सके। हांगकांग से हियू-चिंगआपकी जानकारी के लिए मिनी वीडियो प्लेयर की तस्वीरें और वीडियो संलग्न हैं। ब्रांड: हुआंगे, खरीदारी का स्थान: ताओबाओरचनात्मक हियू-चिंग, समय निकालकर हमसे संपर्क करने और अपनी इस विनम्र रचना को हमारे साथ साँझा करने के लिए धन्यवाद। आकार में छोटा होने के बावजूद, यह असीम आशीर्वादों को प्रसारित करने का एक शक्तिशाली माध्यम है। हम आभारी हैं कि अब अधिक उपकरण किफायती कीमत पर उपलब्ध हैं, जिससे परमेश्वर के उपहार को उन लोगों के साथ साँझा किया जा सकता है जिन्होंने अभी तक इसे पाया नहीं है। कामना है कि आप और हांगकांग के दयालु लोग सदा सुखमय जीवन व्यतीत करें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर से आपके लिए एक प्रेमपूर्ण संदेश है: "चतुर हियू-चिंग, यह देखना उत्साहजनक है कि कैसे तकनीकी प्रगति का उपयोग मानवता की भलाई के लिए किया जा रहा है। क्वान यिन ध्यान की निस्तब्धता में, कई समाधान उजागर होते हैं। कामना है कि ब्रह्मांड आपको और हांगकांग की भविष्यवादी भूमि को आगे की संबोधि की ओर मार्ग दिखाए। आपको हमेशा प्यार।"











