विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ऑस्ट्रेलिया से सिएना का हार्टलाइन है:प्रिय सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, मैं अपनी प्यारी गिनी पिग साथी रोंगरोंग की कहानी साझा करना चाहती हूँ, जो अपने छोटे आकार के बावजूद, उसकी उपस्थिति विशाल थी और वह मुझे बिना शर्त प्यार करती थी - जैसा कि सभी पशु-जन करते हैं। वह हाल ही में इस दुनिया से चली गई है, लेकिन वह अनगिनत यादें और संदेश छोड़ गई है जिन्हें साझा करना मुझे बेहद जरूरी लगता है।रोंगरोंग शांत और विनम्र स्वभाव की थी, लेकिन उसका व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली था। उसके साथ बिताया हर दिन आनंद से भरा होता था। वह अपने साथियों की बहुत परवाह करती थी और हमारे झुंड की एक सज्जन अग्रेणी थी। वह अपने प्यार को सूक्ष्म तरीकों से व्यक्त करती थी, चुपचाप यह सुनिश्चित करते हुए कि उसके आसपास के लोग सुरक्षित और खुश महसूस करें।जिस दिन उनका निधन हुआ, उस दिन आकाश में दो इंद्रधनुष दिखाई दिए। मैंने उस समय इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा था, लेकिन अब मुझे लगता है कि क्या वह उसे घर ले जाने वाला एक पुल था। अगले कुछ दिनों में, मैंने कई छोटे-छोटे चमत्कार देखे। मैंने इंद्रधनुषी रंगों के पेंटब्रशों का एक सेट खरीदा था - कुछ ऐसा जिसकी मैंने योजना नहीं बनाई थी। बाद में मुझे पता चला कि हर ब्रश के पीछे एक संदेश लिखा हुआ था: "मजबूत बनो," "जीवन का आनंद लो," "अपने सपनों का पीछा करो..." और भी बहुत कुछ। मुझे पूरा यकीन है कि ये संदेश उसी ने भेजे थे। संयोगवश, उस दिन हमने जो कुछ भी खरीदा था, वह भी इंद्रधनुष के रंगों में था।पशु-जन अत्यंत आध्यात्मिक जीव होते हैं; वे हमसे बिना शर्त प्यार करते हैं और अक्सर हमारी समझ से परे जाकर हमें बहुत कुछ देते हैं। उस समय के आसपास, मुझे अपनी बगल और छाती के पास सूजन महसूस हो रही थी। अजीब बात यह है कि जब मैं रोंगरोंग को पशु चिकित्सक के पास ले गई, तो उसमें भी वही स्थिति पाई गई - ठीक उसी जहग में नरम ऊतकों और लसीका ग्रंथियों में सूजन। मुझे तब तक इसका अर्थ समझ में नहीं आया था जब मेरी माँ ने मुझे याद दिलाया कि पशु-जन कभी-कभी अपने प्रियजनों के दर्द और कर्मों को अपने ऊपर लेने में मदद करते हैं। रोंगरोंग ने शायद यही किया हो।रोंगरोंग भी एक प्रतिबद्ध वीगन थी! उसे सभी सब्जियां और फल पसंद थे - खासकर कोस लेट्यूस। मुझे आज भी उसकी वो उत्साह भरी आवाजें याद आती हैं, एक ऐसी आवाज जिसे मैं उम्मीद करती हूं कि किसी दिन किसी अन्य रूप में फिर से सुन सकूं। लेकिन फिलहाल, मुझे पता है कि परमेश्वर उसे घर ले गए हैं, जहाँ वह हमेशा के लिए सुरक्षित और खुश है। मुझे रोंगरोंग की हर दिन याद आती है, लेकिन हमने जो समय साथ बिताया उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मुझे बहुत खुशी है कि मुझे इतनी प्यारी आत्मा का प्यार मिला।प्रिय गुरुवर, समस्त प्राणियों के प्रति आपके असीम प्रेम और संरक्षण के लिए धन्यवाद। मेरी हार्दिक कामना है कि इस खूबसूरत ग्रह पर रहने वाले सभी पशु-जन सुरक्षित, स्वतंत्र और सामंजस्यपूर्ण जीवन जी सकें। ऑस्ट्रेलिया से सिएनाउदार सिएना, आपकी प्यारी और स्नेही साथी रोंगरोंग के निधन पर हमारी गहरी संवेदनाएं। वह एक बहुत ही खास गिनी पिग-व्यक्ति प्रतीत होती है। आप इस बात में संतोष ले सकती हैं कि आपने उसकी बहुत अच्छी देखभाल की और उसे एक खुशहाल जीवन दिया! आप और साहसी ऑस्ट्रेलियाई लोग जल्द ही एक शांतिपूर्ण वीगन विश्व में रहने का अनुभव करें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, आपके लिए गुरुवर से एक प्रेमपूर्ण संदेश है: "प्रेमपूर्ण सिएना, आपकी प्यारी साथी रोंगरोंग के साथ आपकी सुंदर दोस्ती के बारे में सुनकर मन भावुक हो उठा। पशु मित्र इंसानों को उन तरीकों से आशीष देते हैं और प्रेम देते हैं जिन्हें बहुत से लोग शायद ही देखते या स्वीकार करते हैं। जैसे कि आपकी माँ ने कहा था, वे, अपने निस्वार्थ प्रेम के माध्यम से अपने प्रिय मानव साथियों के दर्द और कर्म को अपने ऊपर ले सकते हैं। मेरे कुत्तों में से एक, हैली, ने मेरे लिए अपना जीवन बलिदानकर दिया! और अब मुझे सुरक्षा देने के लिए उसने फिर से जन्म लिया है! भले ही अभी आपका दिल दुखता है, लेकिन रोंगरोंग का आपके जीवन में होना एक विशेष आशीर्वाद था। कामना है कि आप और दृढ ऑस्ट्रेलिया ईश्वरिय सुरक्षा और प्रचुरता में धन्य रहें। मैं आपको गले लगाती हूँ और आपको बहुत, बहुत प्रेम भेजती हूँ!”











