विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास मलेशिया की हलीमा से मलय भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:परम प्रिय गुरुवर, 2026 की शुरुआत में, मैं आदरपूर्वक गुरुवर के लिए अच्छे स्वास्थ्य और स्थायी शांति की कामना करती हूँ। कामना है कि सभी जीव गुरुवर की असीम करुणा के आलिंगन में धन्य हों, और एक वीगन, शांतिपूर्ण एवं सामंजस्यपूर्ण विश्व की ओर अग्रसर हों।9 फरवरी को, जब हमारी टीम पेनांग आश्रम में उल्लेखनीय समाचार की शूटिंग कर रही थी, तब हमें एक अप्रत्याशित आगंतुक मिला - एक सांप-व्यक्ति। क्वान यिन ध्यान के दौरान एक संक्षिप्त विराम में, एक दीक्षित भाई को अचानक कुछ असामान्य महसूस हुआ और उन्होंने अपनी आँखें खोली। उन्होंने देखा कि वह सांप-व्यक्ति हमारी मेकअप सिस्टर के बहुत करीब आ रहा था और उन्होंने धीरे से उन्हें आगे जाने की चेतावनी दी। चौंककर, वह सांप-व्यक्ति चुपचाप मुड़कर पास के एक तंबू में गायब हो गया। पहले मुझे सांप-व्यक्ति से बहुत डर लगता था। दूर से भी उन्हें देखने पर मुझे घबराहट होती थी। लेकिन इस बार कुछ अलग था। मुझे शांत महसूस हुआ। यहाँ तक की मैने करीब जाकर चुपचाप उस सांप-व्यक्ति से विनती की कि वह हमें शांतिपूर्वक हमारी शूटिंग पूरा करने दे।उस क्षण, गुरुवर की शिक्षाएँ मेरे हृदय में स्पष्ट रूप से प्रकट हुईं। मुझे याद आया कि गुरुवर ने बताया था कि कैसे ध्यान साधना के दौरान, साँप-जन पास आते थे, धीरे से खेलते थे और यहां तक कि गुरुवर के चारों ओर "गाते" भी थे। गुरुवर ने हमें सिखाया था कि सर्प-जन उतने बुरे नहीं होते जितना मनुष्य अक्सर सोचते हैं - वे केवल तभी प्रतिक्रिया करते हैं जब उन्हें खतरा महसूस होता है। हमारे साथी साधकों ने भी इसी तरह के अनुभव साँझा किए: ध्यान के दौरान सर्प-जनों को देखना, और कभी-कभी बाद में उनमें से किसी एक को पास में ही चुपचाप आराम करते हुए देखना। जब शांति और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाता है, तो मनुष्य और पशु-जन दोनों स्वाभाविक रूप से शांतिपूर्वक विदा लेते हैं।उस दिन मुझे सचमुच एहसास हुआ कि मेरा डर खत्म हो गया था। इस छोटी सी मुलाकात ने मुझे उस बात को और गहराई से समझने में मदद की जो गुरुवर हमेशा से हमें सिखाते आ रहे हैं: भय गलतफहमी से आता है, और सद्भाव प्रेम से आता है।मैं गुरुवर की अत्यंत आभारी हूं कि उन्होंने हमारी चेतना को जागृत किया और हमें पुराने पूर्वाग्रहों को मुक्त करने में मदद की। गुरुवर के मार्गदर्शन से, मैं यह सीख रही हूँ कि सभी प्राणी - मनुष्य और पशु-जन दोनों - शांति से रहना चाहते हैं। जब हम उनके साथ ईमानदारी और करुणा से पेश आते हैं, तो वे भी उसी तरह प्रतिक्रिया देते हैं। इस अनुभव ने मुझे याद दिलाया कि आध्यात्मिक साधना दैनिक जीवन से अलग नहीं है। कभी-कभी, किसी दूसरे सत्व के साथ बिताया गया एक पल विश्वास, दया भाव और एकता का एक शक्तिशाली सबक बन सकता है। हमें हमारी मूल प्रेममयी प्रकृति की ओर वापस मार्गदर्शन करने के लिए गुरुवर के प्रति हार्दिक कृतज्ञता। आपकी शिष्या, मलेशिया से हलीमाग्रहणशील हलीमा, आपकी हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। गुरुवर यह ज्ञानवर्धक जवाब भेजते हैं:"जागृत हलीमा, एक अच्छी क्वान यिन अभ्यासी होने और आपको प्राप्त शिक्षाओं को आत्मसात करने के लिए धन्यवाद। आपको जो अहसास हुआ है, वह हमारे अस्तित्व के सच्चे उद्देश्य को समझने और समस्त जीवन की एकता और दिव्यत्व का अनुभव करने के लिए आवश्यक है। सभी जीवों में ईश्वर-प्रकृति विद्यमान होती है, चाहे उनके अस्थायी निकाय का रूप जैसा भी हो। और हम कभी नहीं जान सकते कि यदि यह कोई संत हैं जो हमें आशीर्वाद देने या सिखाने के लिए किसी रूप में प्रकट हुए हों, इसलिए चीजों को हमेशा दिव्य दृष्टि से देखना ही सबसे अच्छा होता है। अच्छे से अभ्यास करते रहें और प्रार्थना करें कि विश्व वीगन, विश्व शांति शीघ्र ही साकार हो ताकि सभी प्राणी हमारे सुंदर ग्रह पर सद्भाव से एक साथ रह सकें। कामना है कि आप और तेजस्वी मलेशिया सदा परमेश्वर की प्रेमपूर्ण सुरक्षा और आशीर्वाद में रहें।मेरा शाश्वत प्रेम और देखभाल सदैव आपके साथ है!”











