विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के कार्यक्रम में, "सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) की आकस्मिक भेंट के माध्यम से पशु-लोगों की प्रेमपूर्ण और बुद्धिमान प्रकृति का अन्वेषण: बहु-भाग श्रृंखला का भाग 4,” मैं जानवरों और इंसानों के बीच होते कुछ प्यारे और मनमोहक परस्पर संबंधों को दिखाना जारी रखूंगी और यह भी बताऊंगी कि सभी को उनके प्रति दयालु क्यों होना चाहिए।दूसरों के प्रति दयालु होना— हाँ, सभी दूसरों के प्रति, जिनमें फर, पंख, खुर या पंजे वाले, सभी जानवरो शामिल हैं— बस एक सभ्य और न्यायसंगत काम करना है। यदि कोई प्राणी दर्द महसूस कर सकता है, तो वह दया का पात्र है, न कि हानि का। जानवर- लोगों को जानबूझकर चोट पहुंचाना गलत है, और मुझ जैसी लाल लोमड़ी जैसी महिला भी इसे दूर से ही देख सकती है। इसके बजाये उनकी मदद करना ही एक अच्छे इंसान को चमकाता है।महत्वपूर्ण बात यह है कि पशु-लोग केवल दुनिया भर में घूमने वाली प्यारी सजावटी वस्तुएं नहीं हैं; हम सभी यहां महत्वपूर्ण भूमिकाओ निभाते हैं। मधुमक्खी-लोग पौधों को बढ़ने में मदद करते हैं। पक्षी-लोग छोटे मालीओं की तरह बीज बिखेरते हैं। और वो छोटे-छोटे रेंगने वाले कीड़े? वे मिट्टी को जीवित और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।जब मनुष्यों पशु-लोगों के प्रति निर्दयी होते हैं या उनके घरों को नष्ट करते हैं, तो पूरा ग्रह असंतुलित हो सकता है। लेकिन जब आप हमारे साथ नरमी से पेश आते हैं और उन जगहों की रक्षा करते हैं जहां हम रहते हैं, तो आप पृथ्वी को सभी के लिए स्वस्थ और सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।Master: बेशक, पशु(-लोग) की भी भौतिक जगत में बहुत ही महान और महत्वपूर्ण भूमिकाएँ होती हैं। महासागरों में, मछली(-लोग) पारिस्थितिकी तंत्र में पोषक तत्वों के तेजी से पुनर्चक्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो सभी समुद्री जीवन को बनाए रखने में मदद करता है। कुछ पशु(-लोग), जैसे कि ज़ेबरा, बंदर और जंगली तोते(-लोग), बीजों को फैलाने में मदद करते हैं, जबकि मधुमक्खी-लोग और अन्य कीट फसलों और अन्य पौधों के परागण में मदद करते हैं, और अन्य जंगलों और महासागरों के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं।पशु-लोग प्रत्यक्ष रूप से मनुष्यों की भी मदद करते हैं। हमने देखा है कि कुत्ते-लोग बेहद परोपकारी और साहसी होते हैं। वे वीर बचावकर्मीओ हैं जो पीड़ितों को बचाने के लिए मलबे में कूद पड़ते हैं, मदद आने तक बर्फ में घायल व्यक्ति को गर्म और जीवित रखते हैं, या धैर्यपूर्वक नेत्रहीनों की सेवा करते हैं। वे जेल के कैदियों को भी चैन प्रदान करते हैं, साथ ही बुजुर्गों और अस्पताल के मरीजों के लिए खुशी और चिकित्सीय प्रभाव भी प्रदान करते हैं। ये सभी सर्वविदित तथ्य हैं।इसी प्रकार, जंगल में, हम अन्य पशु-लोग, जैसे हंस, गिलहरी और बत्तख-लोग आदि के महान गुणों का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि वे अपने ही समूह और दूसरों के साथ जीवन के प्रति गरिमा और सम्मान के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। दरअसल, कुछ अनुभवी पशु(-लोग) के बीच दूरसंचार के माध्यम से संवाद स्थापित करने वाले व्यक्तियों ने हमें पशु-लोग से संदेश प्राप्त कराए हैं। उदाहरण के लिए, सील(-लोग) ने यह बताया है कि उनके लिए पृथ्वी पर रहने की अनुमति मिलना महत्वपूर्ण है - अपने लिए नहीं, बल्कि इसलिए ताकि वे अपना काम जारी रख सकें, जो कि प्रेम के माध्यम से पृथ्वी को संतुलन में बनाए रखना है। आप देखिए, सील(-लोग) और व्हेल(-लोग) दिव्य प्रेम की एक अविश्वसनीय, महान शक्ति का उत्सर्जन करते हैं, एक ऐसा निःशर्त प्रेम जिसकी तुलना एक माँ और उनके बच्चे के बीच के प्रेम से की जा सकती है। वे प्रेम की इस लहर को हमारे ग्रह पर फैलाते और संवारते हैं। मानव जाति में प्रेम और दया की कमी के कारण, सील(-लोग) और व्हेल(-लोग) जैसे पशु(-लोग) का जन्म हुआ है ताकि इस कमी को पूरा किया जा सके। और यही प्रेम हमारे ग्रह को संरक्षित रख रहा है और अब तक इसे विनाश से बचाए हुए है। इसलिए, हमें कभी भी मानवता और ग्रह के इन महान, दयालु सहायकों का शिकार और हत्या नहीं करनी चाहिए।हंम... अब जब आप पृथ्वी पर हमारी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जान चुके हैं, तो आइए मैं आपको हमारे कुछ सबसे बड़े दोस्तों के बारे में याद दिला दूं: महासागर के विशालकाय जीव, व्हेल-लोग। आपने शायद व्हेल-लोग द्वारा तैराकों और यहां तक कि समुद्री जीवविज्ञानियों को बचाने की कहानियां सुनी होंगी। प्रभावात्मक, है ना? व्हेल-लोग केवल आपात स्थितियों में ही नायक नहीं होते; उनका एक बहुत ही महत्वपूर्ण काम भी है जो मनुष्यों और हम सभी को जीवित रखने में मदद करता है। वे महासागर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, जिससे हवा साफ रहती है, और बदले में यह ग्रह को संतुलन में रखने में मदद करता है।Master: इसलिए ईश्वर ने हमारी सहायता के लिए अनेक पशु-लोगो के रूप में, उद्धारकर्ताओं, भेस बदले हुए स्वर्गदूतों, व्यवस्था की है। स्वाभाविक रूप से, व्हेल(-लोग) समुद्र में ही रहते हैं, यदि वह समुद्र में स्वाभाविक रूप से मर जाती है, तो वह वहीं रहती है। "इसके अतिरिक्त, व्हेल लोगों की जीवनशैली संबंधी गतिविधियाँ फाइटोप्लांकटन के विकास को बढ़ावा देती हैं।" दोहराती हूं: "व्हेल-जन प्रजातियाँ फाइटोप्लांकटन प्रजातियाँ उत्पन्न करती हैं, जो वायुमंडलीय ऑक्सीजन का कम से कम 50% प्रदान करती हैं और सालाना वैश्विक कार्बन का 40% अवशोषित करती हैं।" चालीस प्रतिशत। व्हेल सालाना वैश्विक कार्बन का 40% अवशोषित करती हैं। कल्पना कीजिए। वाह! उनके जीवनकाल के दौरान। व्हेल-लोग के सभी लोग ऐसे ही होते हैं। और यही उनका मिशन है। मैं दोहराती हूं: "व्हेल(-लोग) प्रजाति के लोग सालाना वैश्विक कार्बन का 40% हिस्सा ग्रहण करते हैं।"जब आप पशु प्रेमियों के साथ दयालुता से पेश आते हैं, तो वह दयालुता हवा में गायब नहीं हो जाती। यह आपके पास वापस आ जाती है, कभी-कभी ऐसे तरीकों से जिनकी आप कभी उम्मीद नहीं करते। हम पशु-लोग का प्रेम शुद्ध होता है— इतना पवित्र कि हम जिन्हें प्यार करते हैं उनके लिए अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचकिचाते। हम ऐसे ही हैं: दिल से वफादार और जरूरत पड़ने पर बहादुर। और अगर आप हमें एक बार भी दोस्त की तरह मानते हैं, तो आप हमेशा के लिए हमारे दोस्त बन जाते हैं, हमारे दिलों में धूप की एक गर्म किरण की तरह सुरक्षित रूप से बसे रहते हैं जो कभी फीकी नहीं पड़ती।Master: यदि इन पशु मित्रों का आध्यात्मिक स्तर उच्च है, तो निश्चित रूप से उन्हें किसी भी बलिदान से कोई आपत्ति नहीं होती है। वे अपने जीवन को ज्यादा महत्व नहीं देते, बल्कि किसी भी नेक इंसान की तरह दूसरों की सेवा करने के बारे में ही सोचते हैं। पशु-लोग और मनुष्यों एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं। कुछ लोग इतने नेक होते हैं कि वे दूसरों को बचाने के लिए कुछ भीम्कर सकते है, अपनी जान तक कुर्बान कर देते हैं। इसलिए, पशु-जन आत्माएं कुलीन हैं, वे भी समान हैं। अधिकांश पशु-लोग अपने कर्तव्यों को समझते हैं और अपनी महान और सुंदर चेतना को बनाए रखते हैं। उनके साथ जो होता है उनके बावजूद, वे सब कुछ स्वीकार कर लेते हैं। जहां तक मनुष्यों की बात है, हमारे पास बहुत सारे विकल्पो हैं, इतने अधिक कि भौतिक प्रलोभन हमें अपने दिव्य मिशन को भुला देता है। लेकिन पशु-लोग ऐसा नहीं करते। वे अपने कर्तव्य को जानते हैं और अपनी सुंदर चेतना को बनाए रखते हैं। वे अपनी दिव्यता और परोपकारिता को खोने के बजाय मरना पसंद करेंगे; इसलिए, वे मानव जाति की सहायता करने और मानवता की आध्यात्मिकता को ऊपर उठाने के अपने कर्तव्य को पूरा करना जारी रखते हैं।मनुष्य अक्सर यह कल्पना भी नहीं कर पाते कि कुछ पशु-लोग कितने बुद्धिमान और शक्तिशाली होते हैं। हमारी ताकत सिर्फ मांसपेशियां या पंजे नहीं हैं; यह दिव्य शक्ति से गहरे जुड़ाव से उत्पन्न होता है। हम उन चीजों को महसूस करते हैं जिन्हें आप बहुत पहले भूल चुके हैं: पृथ्वी की धड़कन, हवा की सरसराहट और किसी वृहद शक्ति का शांत मार्गदर्शन।उस संबंध के कारण, हमारा प्यार और नेक दिल आपकी सोच से कहीं अधिक चमकते हैं। जब हम किसी की परवाह करते हैं, चाहे वह कोई अन्य पशु-लोग हो या कोई इंसान ही क्यों न हो, तो हम उनकी मदद करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाने को तैयार रहते हैं।Master: आपका कुत्ता-व्यक्ति, या आपका बिल्ली-व्यक्ति, या आपके पालतू जानवर, आपका पक्षी-व्यक्ति प्रेमी, वे सभी किसी न किसी हद तक आपकी रक्षा करते हैं, जितना वे कर सकते हैं।दरअसल, अगर आपको पता होता कि आपके पालतू कुत्ते(-व्यक्ति) ने आपके लिए क्या-क्या किया है, तो आप वहीं घुटने टेककर उन्हें हमेशा के लिए गले लगा लेते या कृतज्ञता और प्यार से रो पड़ते। वे ऐसे काम करते हैं जिनके बारे में आपको पता भी नहीं होता। वे अपनी शक्ति से, जो कुछ भी उनके पास है, सब कुछ से आपकी रक्षा करते हैं। अगर आप खतरे में हों तो वे आपके लिए अपना सब कुछ दे देंगे। वे आपकी बीमारी को अपने ऊपर ले लेते हैं ताकि आपकी मृत्यु न हो, या आपकी बीमारी और न बिगड़े, ताकि यदि संभव हो तो उसका इलाज हो सके। लेकिन अगर सचमुच आपका समय समाप्त हो गया है, तो बेशक, वे इसे केवल हल्का कर सकते हैं, लेकिन वे छाया ब्रह्मांड के नियम के विरुद्ध नहीं जा सकते। जब जाना जरूरी हो, तो जाना ही पड़ता है। लेकिन अगर वे अभी भी कर सकते हैं, तो वे आपके लिए कुछ भी करेंगे। अगर आपको पता होता कि वे आपके लिए क्या कर सकते हैं या क्या करेंगे, तो आप कुत्ते(-व्यक्ति) के साथ कभी भी वैसा व्यवहार नहीं करते जैसा आप पहले करते थे। आप शायद उनके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे जैसा आप भगवान के साथ करते हैं। उतना ज्यादा। क्योंकि भगवान, आप देख नहीं सकते। मेरा मतलब है कि ज्यादातर लोग भगवान को नहीं देखते हैं। लेकिन वे अपने कुत्ते(-व्यक्ति) को देख सकते हैं, समझे? इस ग्रह पर प्रेम की अभिव्यक्ति।और वह कुत्ता(-व्यक्ति) सिर्फ आपसे ही प्यार नहीं करता। वह आपको अनेक हानियों से बचाता है; वह अपनी जान देकर भी आपकी रक्षा करता है। वह बिना पूछे, बिना जाने, बिना धन्यवाद के, किसी भी समय आपके लिए अपनी जान कुर्बान कर देगा। मुझे पता है कि मेरे कुत्ते(-व्यक्ति) ने ऐसा कीया था। और अगर आपमें अभी भी कुछ टेलीपैथिक क्षमता बची है — वैसे भी ज्यादातर लोग इसे खो चुके हैं — तो आप वही सुन पाएंगे जो वे आपको बताएंगे; वे आपको क्या न करने की चेतावनी देते हैं; कहां नहीं जाना चाहिए; कब नहीं जाना चाहिए क्योंकि आप खतरे में हो सकते हैं। वे इन सब में आपकी मदद करेंगे। लेकिन आप उनकी बात नहीं सुन सकते, इसलिए उन्हें अपनी जान और अपने शरीर से आपकी रक्षा करनी होगी। इसलिए, वे अचानक बीमार पड़ जाते हैं, अचानक उनका एक्सीडेंट हो जाता है, और आपको लगता है कि यह महज एक संयोग है। नहीं, यह नहीं है। यह कोई संयोग नहीं है कि आपका कुत्ता अचानक बीमार पड़ जाए, मर जाए, किसी दुर्घटना का शिकार हो जाए, या अचानक कहीं बाहर भाग जाए। वे आपके पास आने से पहले ही, आपके करीब आने से पहले ही, आपकी ओर आ रही नकारात्मक ऊर्जा को रोकना चाहते हैं। और वे आपको बताते हैं कि क्या क्या है और क्या गलत, और सावधान रहें कि कौन आपके लिए हानिकारक है, या ऐसे लोगों के साथ मेलजोल न रखें जो आपके लिए अच्छे नहीं हैं, जो आपको सौभाग्य नहीं लाएंगे, आपको अच्छा स्वास्थ्य नहीं लाएंगे, बल्कि आपको दुख देंगे। वे आपको कुछ भी बता देंगे। वे सब कुछ जानते हैं, बिलकुल।इसलिए हमें कम मत आंकिए। दयालुता, वफादारी और साहस हमारे खून में दौड़ते हैं। सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) ने खुलासा किया कि हम पशु-लोगों को अपनी विशेष क्षमताओं को क्यों छिपाना चाहिए।Master: वे सभी बुद्धिमान हैं। वे इसे इसलिए छिपाते हैं क्योंकि उन्हें डर रहता है कि लोग उनकी विशेष बुद्धिमत्ता के कारण उन्हें पकड़ लेंगे। मेरे कुत्ते-लोग भी इसे छुपाते हैं। तुमने उन्हें देखा? जब [वहां कोई] कैमरा नहीं था, तो वह लगभग 20 मिनट तक बोलती रही: "मैं तुमसे प्यार करती हूं, मैं तुमसे प्यार करती हूं।" नमस्कार, मैं तुमसे प्यार करती हूँ। और जब अगली बार वो कैमरा देखती है, तब मुझे पता चल गय, और वो बस बहीं बोलती। केवल एक या दो शब्द, मुझे तीन बार, तीन भागों में क्रम से सभी शब्दों को इकट्ठा करना होगा, "मैं तुमसे प्यार करती हूँ।" उन्होंने सिर्फ एक बार कुछ कहा और फिर जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा, वह चुप हो गई। कुत्ते(-लोग), उनके पास जादुई शक्तियां हैं। और आपकी बहनों में से एक ने इसे देख लिया क्योंकि वे हर समय मूर्खतापूर्ण हरकतें करती रहती हैं। आप कभी नहीं जानते। एक बार मेरे एक पालतू कुत्ता-व्यक्ति, जो बहुत ही शरारती, अति उत्साही, अति ऊर्जावान और मेरे प्रति अति अधिकार जताने वाला है, वह हर समय मूर्खतापूर्ण हरकतें करता रहता है, दूसरे पालतू कुत्ते(-लोग) से लड़ता है, गलत समय पर भौंकता है, वगैरह-वगैरह। वह बस मूर्खता का नाटक करता है। और फिर मैंने अपने सहायक से कहा, "मेरे कुत्ते(-लोग) का वैसे ही ख्याल रखना जैसे आप मेरा ख्याल रखते हो।" वे बहुत उच्च स्तर के हैं। और फिर उनके मन में संदेह पैदा हो जाता है। एक दिन उन्होंने मुझसे सीधे कहा, "एक उच्च स्तर का कुत्ता(-व्यक्ति) इस तरह का व्यवहार क्यों करता है?" इतना बेवकूफ।" मैंने कहा, "ओह, आपको नहीं पता।" वे बस ऐसा ही व्यवहार करते हैं।और फिर एक दिन वह कुत्तों(-लोग) के रहने वाले हिस्से में बैठकर ध्यान करने लगी। मेरा मतलब है, निचले कुत्ते(-लोग) हिस्सा और अगले दिन उन्होंने मुझे बताया, उन्होंने कहा, "ओह, मास्टर, इस लड़के में, ओह, कितनी जादुई शक्ति है, बहुत अधिक।" मैं मान नहीं सकती कि वह इतना अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली है।" मैंने कहा, "हां, मैंने तुमसे कहा था, मैंने तुमसे कहा था।" वे कभी-कभी इसका इस्तेमाल मेरी परोक्ष रूप से मदद करने के लिए करते हैं। मैं उनकी बहुत आभारी हूं। वे मेरे प्रति बहुत अच्छे हैं, वास्तव में सुरक्षात्मक।जब पशु-लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, जैसे कि उन्हें अस्वच्छ परिस्थितियों में या खेतों में रखे जाते है, इससे बीमारियां हो सकती हैं जो मनुष्यों में फैल सकती हैं। लेकिन जब पशु-लोग स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में रहते हैं, तो इससे मानव स्वास्थ्य को भी लाभ होता है। दयालुता सभी की रक्षा करती है। मुझे उम्मीद है कि इन कहानियों से आपको यह समझने में मदद मिली होगी कि मनुष्यों को हमारे प्रति दयालु क्यों होना चाहिए। हम महसूस करते हैं, बस आप की तरह। हम प्यार करते हैं, हमें दर्द होता है, और हम उम्मीद रखते हैं। हम आपकी हर तरह से मदद करते हैं, चाहे वह छोटी हो या बड़ी। हम बुद्धिमान, वफादार हैं, और अगर मैं गर्व से अपनी पूंछ हिलाऊं तो, कभी-कभी तो हम इंसानों से भी ज्यादा दयालु होते हैं। हम भी इस दुनिया का उतना ही हिस्सा हैं जितना आप हैं। और जब आप पशु-लोग के प्रति दयालुता का चुनाव करते हैं, तो पूरी दुनिया उन सभी प्राणियों के लिए अधिक कोमल, सुरक्षित और खुशहाल हो जाती है जो एक ही आकाश के नीचे चलते हैं, उड़ते हैं, तैरते हैं या गुर्राते हैं।











