विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
22 अक्तूबर की सुबह-सुबह, मापा ने शांति बुद्ध सम्राट को मुझसे बात करने की अनुमति दी, क्योंकि… वाह। बहुत तेज़ बारिश हो रही है और काफ़ी शोर है। यदि मैं इसे भेजने का निर्णय लूँ, तो आशा है कि आवाज़ साफ़ होगी। सुबह शांति बुद्ध सम्राट ने मुझे बताया कि यूक्रेन (यूरेन) और रूस के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हो गए हैं। मैंने पूछा, “पूरी दुनिया को इसके बारे में कब पता चलेगा?” शांति बुद्ध सम्राट ने कहा कि इसकी कोई भव्य घोषणा नहीं होगी। ख़ैर, घोषणा चाहे भव्य हो या बहुत छोटी, यदि शांति स्थापित हुई है, संधि पर हस्ताक्षर हुए हैं और उसका पालन होता है, तो मैं प्रसन्न रहूँगी। धन्यवाद, परम स्वामी, मेरे मापा, मेरे एकमात्र माता-पिता, जो आज तक अस्तित्व में आए सभी महानतम से भी महान हैं। मुझे अब भी निश्चित नहीं है कि हम इसके बारे में आधिकारिक रूप से सुनेंगे या नहीं, लेकिन शांति बुद्ध सम्राट ने कहा, “आधिकारिक हस्ताक्षर तो आधिकारिक ही होते हैं।” इसलिए मुझे इस पर विश्वास करना होगा, भले ही यह बहुत स्पष्ट न हो या इसकी भव्य घोषणा न की जाए। कृपया, दोनों पक्ष दोनों देशों के निर्दोष नागरिकों का ध्यान रखें। मैं स्वयं, परमेश्वर के नाम पर, आपका हृदय से धन्यवाद करती हूँ। चाहे सही कोई भी हो और ग़लत कोई भी, दोनों पक्षों के लिए सही यही है कि शांति समझौते पर हस्ताक्षर करें और उसका पालन करें— अपने सम्मानपूर्ण वचन, हस्ताक्षर और संकल्प को निभाएँ। कृपया पूरी दुनिया में सामंजस्य, शांति और संतोष का ध्यान रखें, और अपने बच्चों, अपनों, अपने पोते-पोतियों और उनकी अगली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर से बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते रहें। यदि अभी आपकी कोई संतान नहीं है, तो जल्द हो सकती है; या दूसरों के बच्चों का विचार करें, क्योंकि हम सभी संतोष और शांति से जीना चाहते हैं। रूस और यूरेन (या यूक्रेन), आप दोनों का धन्यवाद। अब रुकने का समय आ गया है। हम उस शांति की प्रतीक्षा करते-करते थक चुके हैं जो कभी आई नहीं; शांति की बातें तो सुनीं, लेकिन उसे खुले, स्पष्ट और आधिकारिक रूप में देखा नहीं। शांति की ओर आप चाहे जितने भी क़दम बढ़ा रहे हों, आप सबका धन्यवाद। जो भी है हम आपका धन्यवाद करते हैं, आपका आभार मानते हैं। एक क़दम भी, कोई क़दम न उठाने से बेहतर है। परमेश्वर की कृपा से, समस्त मानवता और विशेषकर चिंतित यूरेनियों (यूक्रेनियों) तथा रूसियों की ओर से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आप दोनों से प्रेम करती हूँ। मैं आप दोनों के देशों और नागरिकों से प्रेम करती हूँ। मैं सचमुच आपसे बहुत प्रेम करती हूँ। आशा है, आप इसे अनुभव करेंगे; विशेषकर परमेश्वर के प्रेम को अनुभव करेंगे। आमीन। धन्यवाद, सर्वशक्तिमान प्रभु। धन्यवाद, प्रभु, उन पीड़ित लोगों को कुछ शांति देने के लिए, जिनके पास अपनी रक्षा का कोई उपाय नहीं है। धन्यवाद, परम स्वामी। कृपया, जैसा भी हो, उन्हें अपने कर्मों का फल कहीं और भुगतने दें। अब और पीड़ा नहीं, इस ग्रह का और विनाश नहीं। हे परमेश्वर, हमने इतना धन ख़र्च किया, इतनी जानें गँवाईं, इतना समय खोया, इतने अवसर हाथ से जाने दिए, फिर भी कुछ हासिल नहीं कर सके। आपका धन्यवाद; अब से कृपया, बस शांति हो। क्योंकि मैं प्रतीक्षा करते-करते थक गई हूँ और मेरी सहनशक्ति अपनी सीमा से बहुत आगे बढ़ चुकी है। धन्यवाद, परम स्वामी। रूस और यूरेन—मेरा अर्थ है, यूक्रेन—दोनों का धन्यवाद। मेरी यही कामना है कि वे यूरेनियन हों, क्योंकि तब वे स्वयं अपना शासन करेंगे। सुबह मैंने भी सुना था कि रूस और यूरेन (यूक्रेन) के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं, लेकिन कोई असाधारण या भव्य घोषणा नहीं की गई। लेकिन उसी 22 अक्तूबर की शाम मैंने हमारी दैनिक समाचार धारा पढ़ी। और यह सच है कि रूसियों और यूक्रेनियों (यूरेनियों) ने एक वास्तविक शांति समझौता किया है। हालाँकि यह पूर्ण समझौता नहीं है, फिर भी इसके तहत यूक्रेनियों (यूरेनियों) को निकाला जा सकता है—अर्थात यूरेनियन (यूक्रेनी) लोग रूस के क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों से सुरक्षित निकलकर यूरेन (यूक्रेन) के उन इलाक़ों में जा सकते हैं, जो यूरेनियन (यूक्रेनी) जनता और सेना के नियंत्रण में हैं। तो ये कुछ अच्छी बातें हैं। बहुत-सी महिलाओं और बच्चों को मुक्त किया गया है और वे अपने लोगों, पड़ोसियों व देशवासियों के बीच अपने अनुकूल शहरों में लौटकर अधिक शांतिपूर्ण और कम भयावह वातावरण में रहने से प्रसन्न हैं। इस अच्छे और शांतिपूर्ण आदान-प्रदान के लिए, दोनों पक्षों का बहुत-बहुत धन्यवाद। कृपया, अब गोलीबारी न करें। एक और व्यक्ति को या सौ और लोगों को मारने से आख़िर क्या लाभ होगा? आख़िर इससे क्या लाभ होगा? कृपया, परमेश्वर को याद करें, परमेश्वर का चिंतन करें परमेश्वर से प्रार्थना करें, और सही निर्णय लेने तथा शांति बनाए रखने के लिए आमीन। आप दोनों को सही बात समझने और सही निर्णय लेने का आशीर्वाद मिले। धन्यवाद। पिछले कुछ दिनों में मुझे कुछ संदेश और सूचनाएँ मिलीं कि मेरा एक पूर्व मित्र उसे नरक से बचाने के लिए सहायता की गुहार लगा रहा है। ख़ैर, मैं लगातार सोच रही हूँ कि मेरा वह पूर्व मित्र कौन हो सकता है। शायद कोई ऐसा व्यक्ति, जिसने स्वयं को मेरा मित्र बताया था, लेकिन वास्तव में था नहीं। मैं याद करने का प्रयास कर रही हूँ। लेकिन मैं इतनी व्यस्त हूँ, फिर इतनी व्यस्त—कि सोचने का भी समय नहीं मिलता। और फिर, कुछ दिनों बाद, दोबारा गुहार सुनाई दी, लेकिन मैं बार-बार भूलती रही— मैं सचमुच बहुत व्यस्त हूँ— और गहन ध्यान में जाकर देख नहीं पाई। और फिर, 22 अक्तूबर की बहुत तड़के सुबह, लोमड़ी-जन वापस आई और उसने मुझे फिर यही बताया- कि मेरा एक पूर्व मित्र नरक से सहायता की गुहार लगा रहा है। तब मैंने उससे कहा, “ठीक है, मैं देखूँगी,” लेकिन मैं बार-बार भूल गई। और जब भी मैंने इस विषय में देखने का प्रयास किया, कुछ और घट जाता, कोई सम्मेलन होता या भौतिक जगत में कोई बाधा आ जाती। मेरा आशय मेरे शरीर से नहीं, बल्कि भौतिक संसार में होने वाली उन बाधाओं से है जो मेरे पास आईं और जिन पर मुझे ध्यान देना पड़ा; साथ ही अनेक अत्यावश्यक कार्य भी थे, इत्यादि, इत्यादि। मुझे अब भी नहीं पता कि वह पूर्व मित्र कौन है। मैंने प्रयास किया, लेकिन उसे ढूँढ़ नहीं पाई। और मुझे कुछ समय चाहिए। मुझे कुछ समय चाहिए। वह केवल एक व्यक्ति है, फिर भी उसे ढूँढ़ने में इतना समय लगता है— और अत्यधिक व्यस्तता में मैं देख भी पाऊँ तो। कृपया, आप सभी वीगन बनें, शांति स्थापित करें, सत्कर्म करें, भले ही आप मेरा अनुसरण न करते हों या मुझे अपना गुरु न मानते हों- मुझे इन सबकी आवश्यकता नहीं है। लेकिन कृपया अपना ध्यान रखें, क्योंकि कभी-कभी आपको बचाने के लिए नरक जाने का मेरे पास पर्याप्त समय नहीं होता। ख़ैर, यदि मैं और अधिक प्रयास करूँ तो शायद ऐसा कर सकूँ, लेकिन… काम बहुत अधिक है, मुझ पर भारी तनाव है और सहायता के लिए बहुत-से लोग पुकार रहे हैं, केवल एक पूर्व मित्र नहीं। इसलिए कृपया अपना ध्यान रखें। कृपया सहायता करने वाले बनें, सहायता पाने वाले नहीं। अन्यथा, यदि आप पहले ही नरक में पहुँच चुके हों, तो यह और कठिन होगा। और कभी-कभी आप ऐसे नरक में हो सकते हैं, जिसका द्वार बंद होने के बाद कोई प्रवेश नहीं कर सकता— अदृश्य जगत में भी मैं उसे ढूँढ़ सकती हूँ, लेकिन कुछ नरक केवल उन्हीं के लिए बनाए जाते हैं जिन्हें वहाँ जाना होता है, और उन्हें कोई नहीं ढूँढ़ सकता। कुछ नरक ऐसे ही होते हैं, वे खोज से और यहाँ तक कि आकाशिक अभिलेखों से भी परे छिपे होते हैं। इसलिए यदि आप ऐसे किसी नरक में हुए, तो आपको ढूँढ़ना मेरे लिए अत्यंत कठिन होगा। ओह, अलग-अलग नरकों की, उनकी प्रकृति, दंड, नियम और तथाकथित विशेषताएँ भी अलग-अलग होती हैं; सभी नरक एक जैसे नहीं होते। सुनिश्चित करें कि आप उनके निकट भी न जाएँ। बस वीगन बनें और परमेश्वर से प्रार्थना करें। भले ही आप मेरा अनुसरण न करते हों, भले ही परमेश्वर में विश्वास न करते हों, फिर भी प्रार्थना करने का प्रयास करें। परमेश्वर से प्रार्थना करें कि वे आपको स्वयं पर विश्वास करने और अपने प्रति समर्पित होने की शक्ति दें, फिर धीरे-धीरे शायद आप जागृत हो जाएँ, परमेश्वर में विश्वास करने लगें और परमेश्वर से सच्चे मन से प्रार्थना करें; और तब आपको बचा लिया जाएगा। कृपया, कृपया; नरक अत्यंत भयावह है। कृपया कभी यह न सोचें कि नरक का अस्तित्व नहीं है। नरक का अस्तित्व है और वह आपकी कल्पना से कहीं अधिक भयावह है; वहाँ से निकलना आपकी क्षमता से परे है। ओह, कृपया, कृपया मुझ पर विश्वास करें। आपको मेरा अनुसरण करने की आवश्यकता नहीं है। कृपया मेरी इस बात पर विश्वास करें कि नरक और स्वर्ग दोनों का अस्तित्व है। स्वर्ग परम आनंद, प्रसन्नता और स्वतंत्रता का स्थान है। नरक इसका ठीक विपरीत स्थान है। वह भयावह और भयंकर है। वह क्रूरता की हर सीमा से परे है। ओह, वहाँ की पीड़ा और वेदना की कोई सीमा नहीं है। कृपया अच्छा बनने का प्रयास करें। यदि संभव हो, तो बस वीगन बनें, शांति स्थापित करें और सत्कर्म करें। कृपया परमेश्वर से प्रार्थना करें कि वे आपको नरक से बचाएँ। सुनने के लिए धन्यवाद। Photo Caption: "ऐसे नेता बनें जिसे सबका प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है"











