विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज हमें हर्मन याकोबी द्वारा अनूदित पुस्तक “पूर्व के पवित्र ग्रंथ, खंड 45: जैन सूत्र, भाग 2” में संकलित पवित्र जैन ग्रंथ सूत्रकृतांग सूत्र के “प्रवचन 9: नियम” से चयन प्रस्तुत करने का सम्मान प्राप्त है।नवाँ प्रवचन नियम“ज्ञानी ब्राह्मण, अर्थात भगवान महावीर, ने किस नियम का उपदेश दिया है? जिनों के उदात्त नियम का वास्तविक स्वरूप मुझसे जानो। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, चांडाल, वुक्कस, शिकारी, व्यापारी, शूद्र और कर्म करने के अभ्यस्त अन्य लोग; संपत्ति से आसक्त इन सभी लोगों का अधर्म बढ़ता ही जाता है; क्योंकि पापकर्मों से सुख जुटाने वाले दुःख से मुक्त नहीं होंगे।जीवों की मृत्यु का कारण बनने वाले कर्म करने के बाद, मनुष्य के सुखलोलुप संबंधीओ उसकी संपत्ति पर अधिकार कर लेते हैं, जबकि कर्म करने वाले को उनका फल भोगना पड़ता है। ‘जब मैं अपने कर्मों का फल भोगूँगा, तब माता, पिता, पुत्रवधू, भाई, पत्नी और पुत्र मेरी सहायता नहीं कर सकेंगे।’ इस सत्य को हृदयंगम करके, जिससे परम महत्त्वपूर्ण सत्य प्रकट होते हैं, संपत्ति और अहंकार से रहित साधु को जिनों की शिक्षा का पालन करना चाहिए। धन, पुत्र, संबंधी और संपत्ति तथा कभी न मिटने वाला शोक त्यागकर साधु को समस्त सांसारिक आसक्ति से मुक्त होकर विचरण करना चाहिए। पृथ्वी, जल, अग्नि और वायु; घास, वृक्ष और अन्न; अंडज जीवों और जरायुज जीवों के दोनों प्रकार; द्रव और मल में उत्पन्न जीवों तथा वनस्पतियाँ; ज्ञानी मनुष्य को जीवों के इन छह वर्गों को जानकर मन, वचन और कर्म से उनके प्रति कोमलता बरतनी चाहिए; उसे न तो ऐसे कर्म करने चाहिए, न ऐसी संपत्ति इच्छा करनी चाहिए, जिनसे वह उन्हें शायद कोई हानि पहुँचाए।असत्य वचन, मैथुन, निजी संपत्ति और स्वेच्छा से न दी गई वस्तु लेना: जीवों को हानि पहुँचाने वाले इन सभी कारणों से ज्ञानी मनुष्य को दूर रहना चाहिए। कपट, लोभ, क्रोध और अभिमान: पाप के इन कारणों से संघर्ष करो; ज्ञानी मनुष्य को इनसे दूर रहना चाहिए। […] उसे नियम द्वारा निषिद्ध कोई बात नहीं कहनी चाहिए; ज्ञानी मनुष्य को लड़ाई-झगड़ों से दूर रहना चाहिए। […] निर्ग्रन्थ, महान ऋषि महावीर ने ऐसा कहा; अनंत ज्ञान और श्रद्धा से संपन्न है उन्होंने नियम तथा पवित्र ग्रंथों की शिक्षा दी है। बोलते समय, (कोइ साधु को) यथासंभव कम शब्दों का प्रयोग करना चाहिए; उसे दूसरों की कमियों में आनंद नहीं लेना चाहिए; उसे कपटपूर्ण वाणी को टालना चाहिए, और भली-भाँति विचार करके उत्तर देना चाहिए। तीसरे प्रकार की वाणी का प्रयोग करने पर मनुष्य को पछताना पड़ेगा; किसी रहस्य को प्रकट नहीं करना चाहिए। यह निर्ग्रन्थ की आज्ञा है।[…] सदाचारी साधु को कभी (दुष्टों की) संगति नहीं करनी चाहिए; क्योंकि इससे सुख के वेश में (उसके आचरण के कारण) संकट आता है। ज्ञानी मनुष्य को इनसे सावधान रहना चाहिए। (साधु को) विवशता के बिना किसी गृहस्थ के घर नहीं ठहरना चाहिए; न ही गाँव के बच्चों के खेल देखकर बहुत देर तक अपना मनोरंजन करना चाहिए। सुख-सुविधाओं की इच्छा न रखते हुए उसे साधना में तत्पर रहकर विचरण करना चाहिए; आचरण में असावधान हुए बिना उसे अपने समस्त कष्ट सहने चाहिए। पीटे जाने पर, उसे क्रोधित नहीं होना चाहिए; अपमानित होने पर उसे आवेश में नहीं आना चाहिए; शांत मन से उसे सब कुछ सहना चाहिए और शोर नहीं मचाना चाहिए। सुख स्वयं सामने आएँ, तब भी उसे उनका उपभोग नहीं करना चाहिए; क्योंकि ऐसा करके कहा जाता है वह विवेक तक (पहूँचता) है। उसे ज्ञानियों के समक्ष सदैव जो उचित हो ऐसा आचरण करना चाहिए। उसे ज्ञानी और पवित्र गुरु की आज्ञा मानकर उनकी सेवा करनी चाहिए; (ऐसे गुरुओं आस्था के) वीर होते हैं, आत्मकल्याण खोजते हैं, संयम में दृढ़रहते हैं और अपनी इंद्रियों को वश में रखते हैं।जिन्हें गृहस्थ जीवन में (मानो) प्रकाश दिखाई नहीं देता, वे लोगों के प्रिय होते हैं; बंधन से मुक्त ये वीरों जीवन की कामना नहीं करते। वे इंद्रिय-सुखों की लालसा नहीं रखते; और वे कर्मों में प्रवृत्त नहीं होते। (विधर्मी लोग) जिन बातों की सदा चर्चा करते हैं वे सब सम्यक् श्रद्धा के विपरीत हैं। अत्यधिक अभिमान, कपट और समस्त सांसारिक आडंबरों: ये सब ज्ञानी मनुष्य पहचानता है और त्याग देता है, और इस प्रकार अंतिम मोक्ष प्राप्त करता है। मैं यही कहता हूँ।”











