विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आइए गॉडफ्रे रे किंग की पुस्तक "अनवेल्ड मिस्ट्रीज" के कुछ अंशों के साथ आगे बढ़ते हैं, जिसमें सेंट जर्मेन (शाकाहारी) श्री बैलार्ड को समझाते हैं कि मनुष्यों को मोक्ष के लिए प्रयास करना चाहिए, और आरोही मास्टरों हमें हमारे आंतरिक ईश्वर स्वरूप से जोड़ सकते हैं। अध्याय 5 इंका स्मृतियाँ "मानवीय कमजोरियां और सीमाएं उस वाहन को ख़राब करती हैं जिसे प्रशिक्षित किया जाना चाहिए और महान आंतरिक ईश्वर स्व के उपयोग के लिए एक कुशल सेवक के रूप में सर्वोत्तम संभव स्थिति में रखा जाना चाहिए।" अपनी सभी क्षमताओं सहित मानव शरीर ईश्वर का ऊर्जा मंदिर है, जिसे 'महान ईश्वरीय उपस्थिति' प्रदान करती है और इस बाह्य स्वरूप के माध्यम से, यह एक परिपूर्ण दिव्य योजना या डिजाइन को व्यक्त करना चाहता है। यदि व्यक्तित्व की अनियंत्रित इंद्रिय की भूख और इसकी मांगें ईश्वर ऊर्जा को व्यर्थ कर देती हैं कि 'आंतरिक उपस्थिति' को शरीर की कमान नहीं दी जाती, तो वह नियमित रूप से पीछे हट जाती है; मनुष्य का, स्व मन और शरीर को नियंत्रित करने की शक्ति खो देता है, और मंदिर जीर्ण-शीर्ण होकर नष्ट हो जाता है। फिर हमारे सामने वह स्थिति आती है जिसे दुनिया मृत्यु कहती है। जो व्यक्ति अपने बाहरी ढांचे और मन को धीरे-धीरे अनुकूलित करने के लिए आवश्यक तैयारी के बिना; दृश्यमान, मूर्त, जीवित, श्वास लेने वाले शरीर में एक अवतरित मास्टर से संपर्क करने का प्रयास करता है, वह उसी स्थिति में है जैसे कोई बच्चा किंडरगार्टन में हो, और वह किसी कॉलेज के प्रोफेसर को देखकर उनसे एबीसी सीखने की जिद करे। आरोही मास्टरों वास्तव में अपार शक्ति और ऊर्जा की विशाल बैटरियां हैं, और जो कुछ भी उनकी चमक के संपर्क में आता है, वह उसी प्रक्रिया के माध्यम से उनके 'प्रकाश तत्त्व' से अत्यधिक आवेशित हो जाता है, जिस तरह एक चुंबक के संपर्क में रखी सुई उनके गुणों को ग्रहण कर लेती है और स्वयं भी एक चुंबक बन जाती है। उनकी सारी मदद और विकीर्णन सदा के लिए प्रेम का एक निशुल्क उपहार है। इसी वजह से वे किसी को मजबूर करने के लिए कभी भी अपनी ताकत का इस्तेमाल नहीं करते। प्रेम का नियम, ब्रह्मांड का नियम और व्यक्ति का नियम, आरोही मास्टर को व्यक्ति की स्वतंत्र इच्छा में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं देता है, सिवाय ब्रह्मांडीय गतिविधि की उन अवधियों के जिनमें ब्रह्मांडीय चक्र व्यक्ति के चक्र से ऊपर होता है। इन्हीं समयों के दौरान आरोही मास्टर सामान्य से अधिक सहायता प्रदान कर सकते हैं। पृथ्वी अब एक ऐसे चक्र में प्रवेश कर चुकी है, और पृथ्वी पर अब तक का सबसे बड़ा ‘प्रकाश’ का प्रवाह मानवता पर बरस रहा है, और बरसता रहेगा, ताकि इसे शुद्ध किया जा सके और उस व्यवस्था और प्रेम को पुनः स्थापित किया जा सके जो हमारे ग्रह और उस विश्व प्रणाली के भविष्य के रखरखाव के लिए अनिवार्य है जिससे हम संबंधित हैं। जो कुछ भी व्यवस्था, संतुलन शांति की क्रिया में नहीं आता या नहीं आएगा, उन्हें अनिवार्य रूप से, ब्रह्मांड के किसी अन्य तालीम कक्ष में जाना होगा और इस नियम की अपनी समझ को किसी अन्य तरीके से विकसित करना होगा, जो हमारी पृथ्वी पर भविष्य के जीवन की अभिव्यक्ति से भिन्न हो। इन महान आत्माओं की 'उपस्थिति' में प्रवेश करने का केवल एक ही मार्ग है, और वह है अपने भीतर के ईश्वर स्व और उनके प्रति पर्याप्त प्रेम अर्पित करना, साथ ही मनुष्य से सभी प्रकार के मतभेद और स्वार्थ को जड़ से उखाड़ फेंकने के दृढ़ संकल्प के साथ एक हो जाना। जब कोई व्यक्ति जीवन की रचनात्मक योजना की सेवा करने के लिए पर्याप्त रूप से दृढ़ संकल्पित हो जाता है, तो वह अपने मानवीय स्वभाव को पूर्णतः अनुशासित कर लेता है, चाहे कार्य कितना भी अप्रिय क्यों न हो। तब वह स्वतः ही एक आरोअही मास्टर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेगा, जो उनके संघर्षों पर ध्यान देगा और उन्हें साहस, शक्ति और प्रेम प्रदान करेगा, और तब तक उसका साथ देगा जब तक कि वह अपने भीतर के ईश्वर स्व के साथ स्थायी संपर्क स्थापित नहीं कर लेता। आरोही मास्टर शिष्य के बारे में सब कुछ जानते और देखते हैं, क्योंकि वे शिष्य द्वारा अपने स्वयं के आभा मंडल में बनाए गए अभिलेख को स्पष्ट रूप से पढ़ लेते हैं। इससे शिष्य के विकास की स्थिति, उनकी ताकत के साथ-साथ उनकी कमजोरियों का भी पता चलता है। आरोही मास्टर सर्वज्ञ मन और ईश्वर की सर्वदृष्टि हैं, क्योंकि उनसे कुछ भी छिपा नहीं रह सकता। जो व्यक्ति परम पूज्य प्रभु की प्रत्यक्ष, ठोस उपस्थिति में आना चाहता है, उन्हें यह समझना चाहिए कि जब तक वह स्वयं को प्रेम, प्रकाश और पूर्णता के एक प्रकाशमान सूर्य के समान नहीं बना लेता, जिसे प्रभु विस्तारित कर सकें और अपने एक अंश के रूप में उपयोग कर सकें, जिसे वे सचेत रूप से अपनी इच्छा से किसी भी स्थान पर निर्देशित कर सकें, तब तक वह व्यर्थ ही होगा, केवल मास्टर के कार्य और संसार पर एक थकानेवाला और बोझ बनकर रह जाएगा। यदि विद्यार्थी ने अपने व्यक्तिगत स्व को इस प्रकार अनुशासित नहीं किया है, या ऐसा करने के लिए इच्छुक नहीं है, या ऐसा नहीं करता है कि उसका मन शांत हो, भाव शांत और प्रेमपूर्ण हों, और शरीर बलवान हो, तो वह ऐसा पदार्थ नहीं है जिसे आरोही मास्टर अपने अलौकिक कार्य में उपयोग कर सकें। जब छात्र के पास एक मजबूत, नियंत्रित और सुविकसित साधन नहीं होता है, तो वह एक आरोही मास्टर के साथ सहयोग करने में असमर्थ होता है, और इस प्रकार उस प्रकार का कार्य करने में असमर्थ होता है जो सामान्य मानवीय अनुभव से परे होता है। यदि इन सिद्ध प्राणीओ में से कोई एक ऐसे छात्र को अपने कार्यक्षेत्र में ले ले जिसमें ऐसे गुण न हों, तो वह वही गलती करेगा जो कोई व्यक्ति अपूर्ण सामग्री से मशीन या घर बनाते समय करता है। उस प्रकार की सामग्री स्वाभाविक रूप से असामान्य दबाव, अचानक आवश्यकता पड़ने या लंबे समय तक उपयोग के दौरान खराब हो जाती है। इसलिए, किसी को ऐसे अनुभव से गुजारना न तो बुद्धिमत्ता, न ही प्रेम और न ही दया का हिस्सा होगा जिसके लिए उनके पास न तो प्रशिक्षण है और न ही वह उन्हें सहने के लिए पर्याप्त रूप से मजबूत है। क्योंकि आरोही मास्टरो पूर्णता की पराकाष्ठा हैं, इसलिए वे स्वाभाविक रूप से न्यायपूर्ण, प्रेमपूर्ण और बुद्धिमानी के अलावा कुछ भी नहीं करेंगे।











