विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, दक्षिण कोरिया ने वैश्विक मानवीय संगठन को सहयोग दिया। इतालवी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्वभर के हिमनदों पर नज़र रखने का साधन विकसित किया, यूएस शोधकर्ताओं ने पारंपरिक प्लास्टिक का चीनी-आधारित विकल्प बनाया, अर्जेंटीना के एक शहर ने बिल्ली- और कुत्ते-जनों के लिए अनिवार्य पहचान-पत्र आरंभ किए, स्पेन की समुद्री पुलिस ने समुद्र में बह गए युवाओं को बचाया, अमेरिकी अध्ययन में कम वसा वाला वीगन आहार वज़न घटाने में सहायक पाया गया, और इंडोनेशिया में संरक्षणवादियों ने जंगल की आग से बचाए गए ओरंगउटान-जनों की रक्षा के लिए तुरंत कार्रवाई की। माता-पिता होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम अपने बच्चों को जीवन की सर्वोत्तम संभव शुरुआत दें। आपके लिए बच्चों के पालन-पोषण से जुड़ा एक छोटा-सा स्वास्थ्य सुझाव प्रस्तुत है। बचपन का मोटापा एक जटिल स्थिति है, जिस पर आनुवंशिकी, खान-पान, शारीरिक गतिविधि और नींद की आदतों सहित कई कारकों का प्रभाव पड़ता है। स्वस्थ वज़न वाले बच्चों की तुलना में मोटापे से ग्रस्त बच्चों को दमा, स्लीप एपनिया, हड्डियों और जोड़ों की समस्याएँ, टाइप 2 मधुमेह तथा जीवन के हर चरण में अन्य जटिलताएँ होने का अधिक जोखिम रहता है। स्वस्थ वृद्धि और विकास के लिए बच्चों के भोजन में फल, सब्ज़ियाँ, साबुत अनाज और वनस्पति-आधारित प्रोटीन स्रोत होने चाहिए। उन्हें मीठे पेय के बजाय पानी पीना चाहिए। यदि वे कुछ और चाहें, तो पानी में मिलाकर थोड़ी मात्रा में शत-प्रतिशत फलों का रस या कम सोडियम वाला सब्ज़ियों का रस दें। हर दिन कम से कम 60 मिनट का तीव्र व्यायाम या सक्रिय खेल तथा परिवार के साथ सक्रिय गतिविधियों और सैर को प्रोत्साहित करें। स्क्रीन का समय प्रतिदिन दो घंटे या उससे कम रखें और पर्याप्त गुणवत्तापूर्ण नींद सुनिश्चित करें— बच्चों के लिए 9 से 12 घंटे और किशोरों के लिए 8 से 10 घंटे।











