विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठन क्यूबा के असुरक्षित नागरिकों की सहायता के लिए साझेदारी कर रहे हैं। इटली के अध्ययन में माइक्रोप्लास्टिक के संपर्क और हृदय रोग के बीच संबंध पाया गया है, ताइवानी (फ़ॉर्मोसाई) शोधकर्ताओं को मानव जीनोम के निरंतर विकसित होने के संकेत मिले, न्यूज़ीलैंड ने पाँच नए राष्ट्रीय समुद्री संरक्षण क्षेत्र जोड़े, अमेरिका के टेक्सस में पुलिस अधिकारी ने जलते गाड़ी से चालक को बचाया, यूके के वीगन स्वास्थ्य ब्रांड ने प्रोटीन पेयों की नई शृंखला पेश की, और सिंगापुर में स्थानीय प्रजातियों के उपचार के लिए नया वन्यजीव अस्पताल खुला। आज मेरे पास सफ़ाई का एक सरल और बिल्कुल मुफ़्त सुझाव है। पुराने या घिसे हुए मोज़ों को फेंकने के बजाय उन्हें धूल साफ़ करने के उपयोगी साधन बना लें। झाड़ू या कपड़े टाँगने वाले हैंगर के सिरे पर मोटा सूती या रोएँदार मोज़ा चढ़ाकर नीची दरारों, ऊँचे कोनों और अन्य दुर्गम स्थानों की छिपी धूल साफ़ करें। स्टील की सतहें साफ़ करने हेतु थोड़े बर्तन धोने के साबुन के साथ गीला मोज़ा इस्तेमाल कर सकते हैं, या खिड़कियों के लिए पानी और सफ़ेद सिरके का मिश्रण आज़माएँ। सफ़ाई के बाद सतह को साफ़, सूखे मोज़े से पोंछें, ताकि धारियाँ न पड़ें। काम पूरा होने पर मोज़ों को धोकर फिर से इस्तेमाल कर लें। सूती या अन्य टिकाऊ और सोखने वाले मोज़े सबसे अच्छे होते हैं, जबकि चिकने कृत्रिम पदार्थ धूल को उतनी प्रभावी ढंग से नहीं पकड़ पाते। पुराने मोज़ों को नया उपयोग देते हुए घर साफ़ करने का यह एक सरल उपाय है।











