विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, हमारे परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन) अमेरिका के एरिज़ोना स्थित एक संस्था को शाइनिंग वर्ल्ड कम्पैशन अवॉर्ड प्रदान करते हैं, जो विश्वभर में जाकर बंदी हाथी-जनों का उपचार और संरक्षण करती है। जापानी शोधकर्ताओं को मृत प्रवाल से जुड़ा पिघला हुआ प्लास्टिक मिला, ऑस्ट्रेलियाई परोपकारी संस्था ग्रीनहाउसों से विद्यालयी उपस्थिति और विद्यार्थियों की खाद्य सुरक्षा सुधारती है, हांगकांग और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने समुद्री जल से हाइड्रोजन बनाने की सतत प्रणाली विकसित की, कनाडा की पहाड़ी चट्टान पर लटके घायल हैंग-ग्लाइडर पायलट को बचाने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया गया, यूरोप में नया वीगन कीमा पेश किया गया, और एक अनाथ गोरिल्ला माँ ने वन में शिशु को जन्म दिया। मनुष्यों और पशु-जनों की आयु बढ़ने पर उनके रहने के वातावरण में बदलाव करना आवश्यक हो सकता है। इसलिए, आपके लिए मेरे पास घरेलू देखभाल का एक सुझाव है। दरवाज़े की दहलीज़ उसके निचले हिस्से में लगी उभरी पट्टी होती है, जो बाहरी दरवाज़े के नीचे की जगह को बंद करके ठंडी हवा और कीटों को भीतर आने से रोकती है। लेकिन उसे पार करना कठिन हो सकता है, विशेषकर वॉकर या व्हीलचेयर का उपयोग करने वालों के लिए। ढलानदार प्रवेश मैट इसका सरल समाधान हैं, इनके तिरछे, ढलवाँ किनारे दहलीज़ को अधिक सहजता से पार करने में मदद करते हैं। ऐसे फिसलन-रोधी मैट चुनें, जो आपकी दहलीज़ की ऊँचाई के अनुरूप हों, दोनों ओर की ऊँचाई जाँचें, क्योंकि उनमें अंतर हो सकता है। दहलीज़ के दोनों ओर एक-एक मैट रखने से उसे पार करना आसान होगा और ठोकर लगने का जोखिम भी घटेगा। फर्श की ऊँचाई में कम अंतर हो, तो विभिन्न रंगों और ऊँचाइयों में उपलब्ध स्वयं चिपकने वाली फ्लोर ट्रांज़िशन पट्टी भी लगाई जा सकती है, जो दोनों सतहों के बीच अधिक समतल जोड़ बनाती है।











